बालको ने महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित की नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला

बालको ने महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित की नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmail

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने महिला कर्मचारियों के लिए नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में प्रतिभागियों को सतत विकास में योगदान, भविष्य की कार्य योजनाओं की तैयारी तथा नेतृत्व कला के अनेक आयामांे से परिचित कराया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने नवाचार संबंधी अनेक विचार साझा किए। ‘ग्रीन ग्रोथ’ थीम के अनुरूप ‘प्लास्टिक का शून्य प्रयोग’ नीति का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यशाला आयोजित की गई।

महिलाओं की नेतृत्व क्षमता में बढ़ोत्तरी और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बालको के योगदान पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि कार्यस्थल में महिलाओं की भागीदारी समस्याओं के समाधान और निर्णयन प्रक्रिया में सकारात्मक परिवर्तन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कार्यस्थल में विविधतापूर्ण कार्य संस्कृति के विकास के लिए बालको प्रतिबद्ध है। हरित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बालको ने प्रचालन के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण, सामुदायिक विकास और गवर्नेंस (ईएसजी) के विश्वस्तरीय मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया है। ईएसजी के लक्ष्यों के प्रति कर्मचारियों को जागरूक बनाने के लिए बालको ने अनेक कदम उठाए हैं।

एनटीपीसी कोरबा की सहायक महाप्रबंधक तथा मेंटेनेंस एंड प्लानिंग विभाग प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी बाला वर्मा कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व के लिए बालको द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञ महिलाएं अपने नेतृत्व कौशल से देश के उत्तरोत्तर विकास में भागीदारी कर रही हैं। ऐसी कार्यशालाएं महिला कर्मचारियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दृष्टि से अहम हैं।

संगठन में महिला कर्मचारियों की सशक्त भूमिका के लिए वरिष्ठ प्रबंधन के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विभिन्न कार्यशालाओं और कार्य प्रदर्शन के आधार पर चयनित महिला कर्मचारियों को उच्च पदों पर कार्य के अवसर मिलते हैं। उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का प्रबंध किया जाता है। वेदांता समूह की ओर से संचालित ‘वी लीड’ कार्यक्रम से महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। महिला कर्मचारियों की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कार्यस्थल पर विविधतापूर्ण समावेशी वातावरण बनाने के लिए बालको कटिबद्ध है।

Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmail

watchm7j

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *